Skip to main content

छठ महापर्व 2022


भगवान सूर्य को समर्पित महापर्व छठ पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन से अगले चार दिनों तक छठी माता और सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की जाती है। छठ पूजा का व्रत काफी कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। क्योंकि इस दिन संतान के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए माताएं पूरे 36 घंटे का निर्जला उपवास करती हैं। इस वर्ष छठ पूजा 28अक्टूबर से सुरु है । आइए जानते हैं इस वर्ष छठ पूजा की प्रमुख तारीखों के बारे में।
28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार : नहाय खाय से छठ पूजा का प्रारंभ।

29 अक्टूबर 2022, शनिवार: खरना

30 अक्टूबर 2022, रविवार पहला अर्घ्य, डूबते सूर्य को अर्घ्य

31 अक्टूबर 2022, सोमवार, उगते हुए सूर्य को अर्घ्य, , पारण का दिन


नहाय खाय के साथ ही छठ पूजा का प्रारंभ होता है। इस दिन स्नान के बाद घर की साफ-सफाई करने के साथ ही कद्दू का सब्जी और चावल का भोजन का सेवन किया जाता है।

छठ पूजा के दूसरे दिन को खरना के नाम से जानते है इस दिन से व्रत शुरू होता है और रात में खीर खाकर फिर 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखा जाता है। खरना के दिन रात मैं  छठ पूजा का प्रसाद बनाया जाता है। 

खरना के अगले दिन यानी कार्तिक शुक्ल षष्ठी के दिन छठी मैया और सूर्य देव की पूजा होती है। छठ पूजा के दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है

छठ पूजा का चौथे  दिन उगते हुए सूर्य का अर्घ्य किया जाता हैं इस दिन 36 घंटे से किए जा रहे कठिन व्रत पारण किया जाता है




Comments

Popular posts from this blog

KANYADAN YOJANA -JHARKHAND 2022

कन्यादान योजना : इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर  लड़की के  परिवार वाले को  तीस हजार  रुपये तक की मदद राशि दी जाती है। यदि आप झारखण्ड के नगरिक है तो आप मुख्यमंत्री कन्यादान योजना  2022 का आवेदन फॉर्म भर सकते है। आपको कुछ मापदंडों को पूरा करना होगा  योग्यता : आवेदक झारखण्ड राज्य के स्थायी निवासी होना चाहिए। आवेदक के परिवार गरीब रेखा से नीचे होना चाहिए। बालिका का उम्र कम से कम 18 वर्ष तक होनी चाहिए। बालिका के परिवार बीपीएल श्रेणी में आता हो । आवश्यक कागजात आधार कार्ड पहचान पत्र पासपोर्ट साइज फोटो निवासी प्रमाण पत्र  आय प्रमाण पत्र  राशन कार्ड विवाह प्रमाण पत्र बैंक पासबुक   मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लाभ : महिलाशक्तिकरण में वृद्धि होगी बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा । बालिका के परिवार को विवाह कार्यक्रम के लिए दी गई सहायता राशि से आर्थिक मदद मिलेगी । समाज में बालिकाओं के प्रति ओर अधिक सम्मान और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। कन्यादान योजना के लिया आवेदन कैसे करे : झारखण्ड मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का आवेदन ऑफलाइन...